शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 25, 2022 11:34 am IST

श्रीनगर, 25 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में