कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 11, 2022 6:48 pm IST

श्रीनगर, 11 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के खुर्बतपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के चलते अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अन्य विवरण का इंतजार है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में