जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: December 28, 2022 / 08:25 am IST
Published Date: December 28, 2022 8:25 am IST

जम्मू, 28 दिसंबर (भाषा) शहर के सिधरा इलाके में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के होने की खबर है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में