जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 29, 2022 8:58 pm IST

श्रीनगर, 29 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नैरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी जब तलाशी ले रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं और विवरण का इंतजार है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में