जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों, आतकंवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों, आतकंवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों, आतकंवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 11, 2022 10:30 pm IST

श्रीनगर, 11 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार की शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवकलां में आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलायीं और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी और अन्य जानकारी का इंतजार है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को नायरा बटपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तय्यबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में