पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 27, 2022 5:39 pm IST

श्रीनगर, 27 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारी के अनुसार अभी तक मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में