जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 27, 2022 6:47 pm IST

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के अस्थान मार्ग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने कहा कि मारे गए आंतकवादी की पहचान और आतंकी समूह से संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

भाषा

फाल्गुनी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में