जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: December 12, 2021 8:52 am IST

श्रीनगर, 12 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही थी।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में