कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

Ads

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

  •  
  • Publish Date - September 26, 2022 / 07:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

श्रीनगर, 26 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गयी।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप