जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सु्रक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सु्रक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सु्रक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 27, 2022 6:44 pm IST

श्रीनगर, 27 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सुरक्षा बलों को कुलगाम के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क किया गया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में