जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

  •  
  • Publish Date - September 5, 2022 / 06:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

श्रीनगर, पांच सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के बसकुचन गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं।

हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा फाल्गुनी संतोष

संतोष