कुलगाम जिले में आतंकवदियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

कुलगाम जिले में आतंकवदियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

कुलगाम जिले में आतंकवदियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 16, 2023 / 05:26 pm IST
Published Date: November 16, 2023 5:26 pm IST

श्रीनगर, 16 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में