जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़ जारी
श्रीनगर, 26 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामूला जिले के शीरी इलाके के वानसीरन तारीपोरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
भाषा पारुल नरेश
नरेश

Facebook


