देशभर के मतदाताओं में उत्साह, कई जगहों के ईवीएम में आई गड़बड़ी

Ads

देशभर के मतदाताओं में उत्साह, कई जगहों के ईवीएम में आई गड़बड़ी

  •  
  • Publish Date - April 23, 2019 / 04:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 सीटों में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। है। देशभर के मतदान केन्द्रों में लोगों की लंबी लाईन देखी जा सकती है। मतदाता मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मतदान, कहा- वोटर आईडी में है IED से ज्यादा ताकत

लेकिन कुछ राज्यों में मतदाताओं का उत्साह उस दौरान कम होने लगा, जब उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर ईवीएम खराबी के चलते उन्हें वोटिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई मतदान केन्द्रों में EVM में खराबी आई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज रांची के दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में चुनावी 

उत्तरप्रदेश के संभल और मुरादाबाद के कुछ मतदान केंद्रों में समय से मतदान नहीं शुरु हो पाया है, इसके साथ ही मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी के चलते कुछ जगहों पर मतदान प्रभावित हो रहा है। कासगंज में अमापुर ब्लॉक में ईवीएम में आई खराबी के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।