बेंगलुरु के पास इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

बेंगलुरु के पास इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

बेंगलुरु के पास इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या
Modified Date: May 17, 2024 / 08:01 pm IST
Published Date: May 17, 2024 8:01 pm IST

बेंगलुरु, 17 मई (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास हीलालिगे में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘बीटेक’ प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान हर्षिता (18) के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को हर्षिता अपने कमरे में लटकी हुई पाई गई थी और उसका कमरा कथित तौर पर अंदर से बंद था।

कुछ विद्यार्थियों ने खिड़की से हर्षिता का लटकता हुआ शव देखा तो कॉलेज प्रबंधन को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और हर्षिता को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आत्महत्या के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, हम उस सटीक कारण की जांच कर रहे हैं जिसकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा।’’

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में