पंजाब के फगवाड़ा में इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की

पंजाब के फगवाड़ा में इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की

पंजाब के फगवाड़ा में इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की
Modified Date: October 28, 2023 / 05:21 pm IST
Published Date: October 28, 2023 5:21 pm IST

फगवाड़ा (पंजाब), 28 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में शनिवार को एक निजी विश्वविद्यालय के 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने किराए के कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सतनामपुरा इलाके के थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि मृतक की पहचान वरुण कुमार के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के कोंडापुर का रहने वाला था।

छात्र ने जिस किराये के मकान के कमरे में फांसी लगाई, वह सतनामपुरा इलाके में स्थित है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय के समीप एक ‘पेइंग गेस्ट’ सुविधा में रह रहा था और उसने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की।

पड्डा ने बताया कि उसके परिवार को सूचित कर दिया गया और शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में