मणिपुर में हिंसा से पूरा देश चिंतित: गहलोत
मणिपुर में हिंसा से पूरा देश चिंतित: गहलोत
जयपुर, 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर में जारी हिंसा पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे पूरा देश चिंतित है।
गहलोत ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लापरवाही की वजह से’’ मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अत्यंत दुख की बात है कि मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही। इससे पूरा देश चिंतित है। भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मौत हो चुकी है।’’
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मणिपुर को देखकर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था कायम रखना क्यों नहीं आता?’ भाषा पृथ्वी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


