छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे

Ads

छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सूरीनाम और मंगोलिया सहित छह देशों के राजनयिकों के परिचय पत्र स्वीकार किए।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में मोज़ाम्बिक गणराज्य के उच्चायुक्त अरमांडो पेड्रो मुइआने जूनियर, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत नादेस्का इमारा कुथबर्ट कार्लसन और सूरीनाम गणराज्य की राजदूत हनीशा जयराम शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि गैबॉन गणराज्य के उच्चायुक्त ऑरेलियन-मार्सेल मिंटसा नगुएमा, मंगोलिया के राजदूत उल्ज़ीत लुवसानजाव और बहामास के उच्चायुक्त पीटर निकोलस साइमोनेट ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश