EPFO: PF कटवाने वालों की लगी लॉटरी! हर प्राइवेट नौकरी करने वालों को मिलेगा ₹ 7 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस कवर.. जान लें ‘EPFO’ की अनोखी स्कीम

Ads

EPFO: यदि आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से एक्टिवली जुड़े हैं तो, आप भी पा सकते हैं ₹7 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस कवर। सिर्फ कर लें ये काम..

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 05:22 PM IST

EPFO/Image Credit: ScreenGrab / AI Generated /@Grok

HIGHLIGHTS
  • क्या है EDLI योजना?
  • जानिए EPFO के ये अनसुने फायदे!
  • सरकारी गारंटी के साथ पाएं ₹7 लाख का फ्री इंश्योरेंस कवर!

EPFO: अधिकतर नौकरीपेशा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत आते हैं। वे EPFO से जुड़े तो होते हैं किन्तु उनमें से बहुतों को इसके नियम और फायदों की जानकारी नहीं होती। ज्यादातर नौकरीपेशा कर्मचारी अपने PF खाते को केवल रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पैसों के रूप में देखते हैं। उन्हें लगता है कि हर महीने तनख्वा (Salary) में से PF के पैसे काटे जाते हैं और हमारी रिटायरमेंट की उम्र में हमें वापस मिल जाते हैं उनके लिए मात्र ये एक ‘सेविंग स्कीम’ हैं।

EPFO News: EPFO केवल साधन नहीं बल्कि है सुरक्षा कवच!

आजकल प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए EPFO सिर्फ बचत का साधन ही नहीं बल्कि परिवार की सुरक्षा का भी हथियार बन चूका है। अगर आप भी हैं EPFO की इस जादुई स्कीम से अनजान, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके अंतर्गत एक इंश्योरेंस पालिसी भी होती है, जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन हर नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की EDLI योजना के तहत, आपको बिना पैसा भी खर्च किए ₹7 लाख तक का मुफ्त जीवन बीमा कवर मिलता है।

EPFO EDLI Scheme: क्या है ‘EDLI’ योजना और यह कैसे काम करती है?

EDLI योजना की शुरुआत साल 1976 में की गई थी। कई कर्मचारी आज भी इस EDLI योजना से बेखबर हैं, इस योजना का मुख्य उद्देश्य निजी और संगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक तौर पर मदद करना है। इस योजना का लाभ केवल उन कर्मचारियों को ही मिलता है जिनका PF खाता एक्टिव रहता है अथवा जिन कर्मचारियों की कंपनी लगातार उनका PF जमा कर रही है।

यदि किसी (EPFO) नौकरीपेशा सदस्य की सेवाकाल के दौरान मृत्यु को जाए तो उसके आश्रित परिवार और नामांकित व्यक्ति (Nominee) को कम से कम ₹ 2.5 लाख से ₹ 7 लाख तक की एकमुश्त सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

कैसे पाएँ इस सुविधा का लाभ?

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए, एक आवश्यक प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए EPFO सदस्य को अपने जीवनकाल के दौरान PF खाते में ई-नॉमिनेशन करना होगा, यानी नॉमिनी (Nominee) की जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके लिए कर्मचारी को अपने EPFO पोर्टल पर जाकर (Nominee) का नाम दर्ज करना होता है। PF खाते की राशि का लाभ परिवार को, बिना दफ्तरों में चप्पल घीसे आसानी से मिल सके, इसके लिए E-Nomination करना ज़रूरी है।

ऑनलाइन कैसे करें E-Nomination (ई-नामांकन)? (Step by Step)

  • सबसे पहले EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद, अपना UAN नंबर, पासवर्ड (Password) और कैप्चा (Captcha) दर्ज करके Login करें।
  • इसके पश्चात्, सामने पेज पर दिख रहे ‘Manage’ सेक्शन पर Click करके ‘E-Nomination’ विकल्प चुनें।
  • उसके बाद, परिवार घोषणा में ‘YES’ पर क्लिक करके नॉमिनी का नाम, फोटो, आधार नंबर तथा बैंक खाता दर्ज करें।
  • फिर ‘Nomination Details’ में जाकर तय करें की किस नॉमिनी को कुल राशि का कितना प्रतिशत हिस्सा देना है।
  • फिर ‘Save EPF Nomination’ करने के बाद ‘E-Sign’ बटन पर क्लिक करें, फिर आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को दर्ज कर, प्रक्रिया को सबमिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

EDLI योजना क्या है और इसके तहत अधिकतम कितनी राशि मिलती है?

EDLI (Employees' Deposit Linked Insurance) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा चलाई जाने वाली एक मुफ्त जीवन बीमा योजना है। इसके तहत यदि किसी सक्रिय कर्मचारी की सेवाकाल (नौकरी) के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके नामांकित व्यक्ति (Nominee) या परिवार को न्यूनतम ₹2.5 लाख से लेकर अधिकतम ₹7 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है।

यदि किसी कर्मचारी ने केवल 6 महीने ही नौकरी की हो, तो क्या उसका परिवार क्लेम कर सकता है?

हाँ, यदि कर्मचारी ने मृत्यु से पहले लगातार 12 महीने तक नौकरी की हो (चाहे वह एक ही कंपनी में हो या अलग-अलग कंपनियों में), तो परिवार पूरे क्लेम का हकदार होता है। हालिया नियमों के अनुसार, यदि सेवाकाल 1 वर्ष से कम भी है, तो भी कुछ शर्तों के तहत न्यूनतम ₹50,000 की वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जाती है।

इस बीमा योजना के लिए कर्मचारी को हर महीने कितना प्रीमियम देना पड़ता है?

इस योजना के लिए कर्मचारी को एक भी रुपया नहीं देना होता। यह पूरी तरह से मुफ्त (Free) है। इसका पूरा प्रीमियम (कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 0.5%) नियोक्ता या कंपनी द्वारा जमा किया जाता है।

EDLI योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारी को कौन सा जरूरी काम समय पर करना होगा?

इस सुविधा का निर्बाध लाभ पाने के लिए कर्मचारी को अपने EPFO पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। नॉमिनी का नाम दर्ज होने से कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को क्लेम का पैसा आसानी से और जल्दी मिल जाता है।