Govt Increases DA by 18 Percent. Image Source- IBC24
चंडीगढ़। Govt Increases DA by 18 Percent सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में एक बार फिर बड़ा तोहफा मिला है। कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर खोले गए मोर्चे के बीच सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। इस तरह कुल 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने खुद इसका ऐलान किया है।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब 85,000 सरकारी कर्मियों को केंद्र के बराबर यानी मूल वेतन का 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई 2020 के बाद जितने कर्मी बहाल हुए हैं उन्हें केंद्र के पे-स्केल पर बहाल किया गया था, लेकिन उन्हें राज्य के मुताबिक, 42% महंगाई भत्ता ही दिया जा रहा था। इनकी संख्या राज्य में करीब 85 हजार है। अब इन्हें मान सरकार, केंद्र के बराबर यानी 60 फीसदी महंगाई भत्ता देने जा रही है।
Govt Increases DA by 18 Percent पंजाब सरकार के कर्मचारी संगठन अपने पुराने 18% डीए के बकाये (Arrears) और वेतन विसंगतियों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने 8 सितंबर 2026 को सामूहिक रूप से छुट्टी (Mass Casual Leave) पर जाने की बड़ी चेतावनी दे रखी है। इससे पहले 27 अगस्त को पंजाब सरकार के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी अराज्यव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। इस बीच, ‘ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन’ ने चेतावनी भी दी कि अगर पंजाब के कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई, तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।