Teacher’s Day Incident in Raisen : जिस दिन शिक्षकों को मिल रहा था सम्मान, उसी दिन महिला शिक्षिका के साथ हो गया कांड! कोचिंग में घुसकर युवक ने की ऐसी हरकत

Ads

रायसेन के बेगमगंज में शिक्षक दिवस के दिन 20 वर्षीय महिला शिक्षिका के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आकाश कुशवाहा नाम का युवक कोचिंग सेंटर में घुसा और शिक्षिका के साथ बदसलूकी की। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 04:26 PM IST

Teacher’s Day Incident in Raisen

HIGHLIGHTS
  • रायसेन के बेगमगंज में 20 वर्षीय महिला शिक्षिका के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का मामला।
  • आरोप है कि युवक कोचिंग सेंटर में घुसकर शिक्षिका के साथ बदसलूकी कर फरार हो गया।
  • शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी आकाश कुशवाहा की तलाश में जुटी है।

रायसेन : Teacher’s Day Incident in Raisen : एक ओर पूरा देश आज शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुजनों के सम्मान में नतमस्तक है, तो वहीं रायसेन जिले के बेगमगंज से गुरु के सम्मान को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय महिला शिक्षिका के साथ जब वो कोचिंग में थी तो कोचिंग सेंटर में घुस कर मारपीट और छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस पूरे मामले की शिकायत शिक्षिका ने बेगमगंज थाने में की है। पुलिस ने आरोपी आकाश कुशवाहा की तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षक दिवस के दिन सामने आया मामला

बता दें की शिक्षक दिवस के दिन सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस दिन देशभर में शिक्षक को सम्मान और गुरु का दर्जा दिया जा रहा है, उसी दिन एक महिला शिक्षिका के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या होगी मामले की जाँच ?

महिला शिक्षिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी तक पुलिस कब पहुंचती है? क्या आरोपी को कानून के मुताबिक सख्त सजा मिलेगी या फिर यह मामला भी जांच तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

रायसेन में महिला शिक्षिका के साथ क्या हुआ?

बेगमगंज में एक 20 वर्षीय महिला शिक्षिका ने कोचिंग सेंटर में घुसकर उसके साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत पुलिस से की है।

मामले में आरोपी कौन है?

शिक्षिका की शिकायत के अनुसार आरोपी का नाम आकाश कुशवाहा बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

बेगमगंज पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।