ESMA in India: LPG सिलेंडरों की जमाखोरी पर सीधे होगी जेल!.. मोदी सरकार ने पूरे देश में लागू किया ये सख्त कानून, आदेश जारी..
ESMA Act in Hindi: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच गैस आपूर्ति संकट की आशंका पर केंद्र सरकार ने देशभर में ESMA लागू किया।
- गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को ESMA लागू
- LPG और CNG सेवाओं को प्राथमिकता
- हड़ताल करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान
ESMA Act in Hindi: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आदेश जारी कर रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन को एलपीजी पूल में भेजने का निर्देश दिया है।
क्या है सरकार के बड़े फैसले?
सरकार ने कहा है कि घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस, परिवहन के लिए सीएनजी, एलपीजी उत्पादन और गैस पाइपलाइन के संचालन से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन क्षेत्रों को उनकी पिछले छह महीनों की औसत गैस खपत के आधार पर 100 प्रतिशत तक गैस आपूर्ति बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा उर्वरक संयंत्रों को उनकी पिछले छह महीनों की औसत खपत का लगभग 70 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़े चाय उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं को औसतन 80 प्रतिशत गैस आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा गया है।
ESMA Act in Hindi: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त गैस को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतर भी तय किया गया है।
क्या होता है ESMA कानून?
ESMA Act in Hindi: आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) एक विशेष कानून है, जिसे सरकार आवश्यक सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखने के लिए लागू करती है। जब किसी जरूरी सेवा में हड़ताल या काम बंद होने से आम जनता को परेशानी होने की आशंका होती है, तब सरकार ESMA लागू कर सकती है।
एस्मा कानून के तहत सरकार को आवश्यक सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने की शक्ति मिलती है। सरकार किसी भी सेवा को “आवश्यक सेवा” घोषित कर सकती है और इसके लागू होने के बाद कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते। कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी या जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
ESMA Act in Hindi: यह कानून आमतौर पर स्वास्थ्य सेवाएं (अस्पताल, एंबुलेंस), परिवहन सेवाएं, बिजली और पानी की आपूर्ति, गैस आपूर्ति जैसे LPG और CNG तथा डाक और संचार सेवाओं पर लागू किया जाता है, ताकि आम जनता को जरूरी सुविधाएं लगातार मिलती रहें। अगर ESMA लागू होने के बाद भी कर्मचारी हड़ताल करते हैं, या आवश्यक सेवाओं में बढ़ा पैदा करते है तो उन्हें जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। आसान शब्दों में एस्मा ऐसा कानून है जिससे सरकार जरूरी सेवाओं को बंद होने से रोकती है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो
संकट पर आने लगे सियासी बयान
ईंधन संकट को लेकर देशभर में सियासत भी तेज होती नजर आ रही है। कई दिग्गज नेताओं ने इस संभावित संकट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि, “यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है जो ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न हुई है। उपलब्धता की कमी है और कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं।”
#WATCH | Delhi | On reports of shortage of commercial LPG in Maharashtra and Karnataka, Congress MP Shashi Tharoor says,” This is a very serious problem which is happening due to the conflict in Iran…There is a shortage of availability, and also the prices are being hiked.” pic.twitter.com/y5tbzaPs3w
— ANI (@ANI) March 10, 2026
इसी तरह शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हमें झूठ बोला गया था कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। आज की स्थिति दिखाती है कि यह सरकार भगवान की कृपा से चल रही है। ये सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं जबकि आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक हफ्ते के अंदर ही आपने पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दीं, जबकि आपने कहा था कि हम नागरिकों पर बोझ नहीं डालेंगे, लेकिन सबसे पहले आपने वही किया।
#WATCH | Delhi | On reports of commercial cylinders, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says,” We were lied to that we have sufficient stock reserves. The situation today shows that this government is running on God’s grace. They just talk big while the common people are the… pic.twitter.com/MCsu1c5jzX
— ANI (@ANI) March 10, 2026
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “यह मध्य पूर्व में चल रहे संकट का स्वाभाविक परिणाम है। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए अकारण हमले ने इसे उकसाया है। हमें अन्य आपूर्ति श्रृंखलाएं भी विकसित करनी चाहिए। इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी। आगे चलकर हमें कई आपूर्ति श्रृंखलाएं विकसित करनी होंगी… ट्रंप क्या कर सकते हैं, इसका कौन अनुमान लगा सकता है? अमेरिका में कोई नियंत्रण और संतुलन नहीं है, और दुनिया में कोई प्रतिसंतुलन नहीं है।”
#WATCH | Delhi | On reports of commercial LPG shortage, Congress MP Karti Chidambaram says,” It is a natural fallout of the crisis in the Middle East. It is the unprovoked attack by the US on Iran which has provoked this. We should also develop other supply chains. This is not… pic.twitter.com/7w5gPEt6i3
— ANI (@ANI) March 10, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी
पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की
आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया
यह भी देखें:-
प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना
एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी
सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप

Facebook


