एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन

एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन

एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन
Modified Date: July 14, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: July 14, 2026 12:21 am IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के पिता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

एस्सेल समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गोयनका को सामुदायिक कल्याण और सामाजिक सेवा में उनके कार्यों के लिए जाना जाता था।

समूह ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जिनका जीवन विनम्रता और करुणा की मिसाल था।

सुभाष चंद्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह हमारे पिताजी नंद किशोर गोयनका का निधन हो गया। परिवार के सभी सदस्य इस क्षति से बेहद दुखी हैं, लेकिन मेरी इच्छा उनके 96 वर्षों के जीवन का उत्सव मनाने की है, जो समाज सेवा, गोसेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।’’

एस्सेल समूह ने कहा कि गोयनका का जीवन और मूल्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में