दिल्ली से भेजा गया हर रुपया गरीब तक पूरा पहुंच रहा: नितिन नवीन

दिल्ली से भेजा गया हर रुपया गरीब तक पूरा पहुंच रहा: नितिन नवीन

दिल्ली से भेजा गया हर रुपया गरीब तक पूरा पहुंच रहा: नितिन नवीन
Modified Date: April 27, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: April 27, 2026 8:10 pm IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार का ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और कृषि सुधारों पर जोर गांवों को सशक्त बना रहा है।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम—2026) के लिए हरी झंडी दिखा कर ग्राम रथ रवाना करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि जनधन खातों ने यह सुनिश्चित किया है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा, “दिल्ली से भेजा गया हर रुपया गरीब तक पूरा पहुंच रहा है,” जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आई पारदर्शिता को दर्शाता है।

राजस्थान के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है।

पशु चिकित्सा ढांचे का विस्तार एवं स्वयं सहायता समूहों की मजबूती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला है।

‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनते जा रहे हैं।

इससे पहले वे टोंक से जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालयों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जयपुर पहुंचने पर उनका रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन


लेखक के बारे में