बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर जारी किए गए फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की होगी जांच, गुजरात सरकार ने उठाया ये मुद्दा

Ads

बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर जारी किए गए फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की होगी जांच! Fake Covid-19 vaccination certificates

  •  
  • Publish Date - March 6, 2023 / 11:08 PM IST,
    Updated On - March 7, 2023 / 06:02 AM IST

गांधीनगर: Fake Covid-19 vaccination certificates गुजरात सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उसने जूनागढ़ जिले में बॉलीवुड कलाकारों जूही चावला, जया बच्चन और महिमा चौधरी के नाम पर फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किए जाने की जांच के आदेश दिए हैं। विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी कांग्रेस ने बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर जारी किए गए फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों का मुद्दा उठाया।

Read More: Aaj Ka Rashifal: आज इन पांच राशियों पर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, ॐ हनुमते मंत्र के जाप से होगी हर मनोकामना पूरी

Fake Covid-19 vaccination certificates कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने पूछा कि क्या सरकार गुजरात में नहीं रहने वाले कलाकारों के नाम पर जारी किए जा रहे प्रमाणपत्रों पर कार्रवाई करना चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने सदन को बताया कि महामारी के दौरान बिना पहचान पत्र दिखाए लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगाने के लिए एक विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया था।

Read More: आयोजक मेहरबान.. महिला पहलवान.. हे हनुमान! क्या एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश हो रही? 

पटेल ने कहा, “सलाहकारों की एक टीम ने प्रारंभिक सत्यापन किया है और जांच के आदेश दिए गए हैं कि यह कैसे हुआ।” मंत्री ने कहा, “हमने जूनागढ़ जिले के दो तालुकों में मामलों (फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से संबंधित) की जांच के आदेश दिए हैं।”

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक