सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 15, 2022 10:20 pm IST

जयपुर, 15 नवंबर (भाषा) बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बाइक को बीती रात एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दुपहिया सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

कार्यवाहक थानाधिकारी बलबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि हेमासर गांव में बाइक सवार मुखराम सारण और कन्हैयालाल शर्मा को एक वाहन ने टक्कर मारी दी जिससे मुखराम सारण की मौत हो गई जबकि कन्हैयाला शर्मा घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या है। आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बाइक चालक कन्हैयालाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कन्हैयालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।