गणेश पंडाल में डांस करते वक्त मुंह के बल गिरा कलाकार, लोग बजाने लगे तालियां, लेकिन हो चुकी थी मौत
गणेश पंडाल में डांस करते वक्त मुंह के बल गिरा कलाकार, लोग बजाने लगे तालियां! Famous Actor Dies While Dancing in Ganesh Pandal
मैनपुरीः Famous Actor Dies While Dancing पूरे देश में गणेशोत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गणेश पंडालों को सजाया गया है और अलग-अलग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक गणेश पंडाल से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल यहां गणेश पंडाल में आयोजन के दौरान एक कलाकार की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं, आज पूरे पंडाल में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Famous Actor Dies While Dancing मिली जानकारी के अनुसार गणेश पंडाल में शनिवार की शाम को भजन मंडली बुलाकर भजन कार्यक्रम कराया जा रहा था। भजन मंडली के साथ रवि शर्मा नाम का कलाकार भी प्रस्तुति देने आया था। बताया गया कि रवि हनुमान जी की वेशभूषा में था। कार्यक्रम के दौरान डांस करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक से मुंह के बल स्टेज पर ही गिर गया। भजन में मगन भक्तों को पहले लगा कि रवि शर्मा अभियन कर रहा है। लोग तालियां बजाते रहे और भजन कार्यक्रम भी जारी रहा। थोड़ी देर तक रवि के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं उठा।
Read More: Teachers Day 2022: प्रदेश के इन 14 शिक्षकों का चयन, 5 सितंबर को किया जायेगा सम्मानित
इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पंडाल में रवि की मृत्यु हुई वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि रवि बहुत अच्छा कलाकार था।

Facebook


