मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। फराह खान कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी हैं।
पढ़ें- एक झटके में मछुआरा बन गया करोड़पति, जाल में फंस गई करोड़ों की ‘सी गोल्ड’ मछलियां
उन्होंने लिखा है, कि कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के बावजूद और वैक्सीनेट लोगों के साथ काम करने के बावजूद। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं उन सब लोगों को पहले ही जानकारी दे दी है जो मेरे संपर्क में आए थे।
पढ़ें- निलंबित ADG जीपी सिंह से 4 घंटे चली पूछताछ, SC से राहत का आदेश लेकर पहुंचे थे
फराह खान पिछले दिनों से कई शो में शिरकत कर चुकी थीं। फराह खान शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ के लिए भी हाल ही में शूट करके आई थीं।
पढ़ें- SBI में बिना परीक्षा अफसर बनने का गोल्डन चांस, 78000 तक मिलेगी सैलरी
यही नहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया था। यही नहीं, वह अपने कॉमेडी शो में भी नजर नहीं आएंगी।