Ganga Mai ki Betiyan 28th September 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के 28 सितंबर के एपिसोड में सहाना और मुरली के बीच चल रही भावनात्मक लड़ाई एक नया मोड़ लेती है। वहीं दूसरी ओर, सोनी का एक चौंकाने वाला खुलासा उसके ससुराल में उसकी ज़िंदगी के एक और दर्दनाक सच से पर्दा उठाता है।
आख़िरकार सहाना अपनी शादी को लेकर एक बड़ा निर्णय ही लेती है। वह गंगा को बताती है कि वह मुरली के साथ अपना रिश्ता ख़त्म करना चाहती है, क्योंकि उसे लगता है कि इस टूटते हुए रिश्ते में सहेजने लायक कुछ भी नहीं बचा है। सहाना को अलग होने के फैसले पर इतना अडिग देखकर गंगा के होश उड़ जाते हैं।
इसके बाद सहाना, गंगा से अपने इस फैसले में साथ देने की मांग करती है। इतनी परेशानियां झेलने के बाद, वह अब एक ऐसे रिश्ते को खींचना नहीं चाहती, जहाँ उसका पति उस पर भरोसा ही न करता हो। अब गंगा एक बड़ी उलझन में फंसी है कि वह सहाना के फैसले का साथ दे या उनके टूटते हुए रिश्ते को बचाने की कोशिश करे।
इस बीच, पारस से बात करते हुए सोने का दर्द आंसुओं में बह निकलता है और वह पूरी तरह से टूट जाती है। उसे इस बात का गहरा अफ़सोस होता है कि उसने पहले सच क्यों नहीं बताया। वह सोचती है कि काश! उसने उस दिन सहाना की बात न मानकर सबको पूरी सच्चाई बता दी होती। पारस यह सुनकर उलझन में पड़ जाता है और उससे पूछता है कि उसका क्या मतलब है?
इसके पश्चात सोनी, पारस के सामने एक बड़ा खुलासा करती है कि मनोज ने उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। यह बात जानकर पारस हैरान रह जाता है और तुरंत सोनी को स्नेहा और सिद्धू के पास ले जाता है। वहाँ सोनी आखिरकार सबको पूरी सच्चाई बता देती है कि मनोज ने उसके साथ क्या किया था और कैसे सहाना ने हिम्मत दिखाकर मनोज का सामना किया और उसे पीटकर घर से बाहर निकाला था।
यह जानकर स्नेहा पूरी तरह टूट जाती है कि ससुराल में सहाना ने कितनी तकलीफें झेली होंगी। वह रोते हुए कहती है कि अगर सोनी ने यह बात पहले ही बता दी होती, तो आज हालात कुछ और होते। स्नेहा का साफ मानना है कि मनोज को उसकी इस गंदी हरकत के लिए जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।
मनोज की इस हरकत के बारे में जानकर, सिद्धू का गुसा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है, क्योंकि इस खुलासे से सहाना के दुखों में एक और दर्दनाक सच सामने आता है। सिद्धू, स्नेहा को बताता है कि इंदु और कौशल्या ने सहाना को इस हद तक मजबूर कर दिया था कि उसने अपनी जान देने की कोशिश की, इसलिए अब मनोज की यही गंदी हरकतें इंदु और कौशल्या की तबाही की वजह बनेगी।
इस नए खुलासे के बाद अब कहानी पूरी तरह बदल सकती है। एक तरफ सहाना पहले ही अपनी शादी खत्म करने का मन बना चुकी है, तो दूसरी तरफ उसके परिवार को अब जाकर पता चल रहा है कि उसने अपने ससुराल में चुपचाप कितनी तकलीफें झेली हैं।
ऐसे में, अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या गंगा अपनी ममता का फर्ज निभाते हुए सहाना के इस फैसले की ढाल बनेगी? और क्या सोनी का यह बयान मनोज, इंदु और कौशल्या के पापों के घड़े को फोड़कर सहाना के हर एक आंसू का हिसाब कर पाएगा?