The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस की शानदार शुरुआत, अब तक की इतने करोड़ की कमाई

Ads

The Vvaan Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 05:23 PM IST

The Vvaan Box Office Collection/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज हो गई है।
  • फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.12 करोड़ रुपए की कमाई की।

The Vvaan Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ रिलीज हो गई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पारंपरिक रीति-रिवाजों, छठ पूजा के त्योहार और सुपरनैचुरल सस्पेंस पर आधारित दिलचस्प कहानी वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

कितना रहा ‘द वन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन?

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, फिल्म ‘द वन’शुक्रवार 26 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 8.12 करोड़ रुपए की कमाई की। (The Vvaan Box Office Collection) गौरतलब है कि फिल्म को बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के मास सर्किट और सिंगल स्क्रीन से दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि इसकी कमाई में शनिवार और रविवार को तेजी देखने को मिलेगी।

‘द वन’ ने पहले दिन बनाए ये रिकॉर्ड

The Vvaan Box Office Collection:  द वन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है। इसने अजय देवगन के साथ वाली फैंटेसी कॉमेडी ‘थैंक गॉड’ पीछे छोड़ दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की पोस्ट-कोविड ओपनिंग फिल्मों में द वन- 8.12 करोड़, थैंक गॉड- 8.10 करोड़, परम सुंदरी- 7.37 करोड़ और योद्धा- 4.25 करोड़ शामिल हैं।

8.12 करोड़ की कमाई के साथ, यह फ़िल्म एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की टॉप 5 पोस्ट-कोविड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को मात दी है। इतना ही नहीं इसने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को टॉप 5 से बाहर कर दिया है। यह फिल्म तमन्ना भाटिया की टॉप 5 बॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। यह हिंदी सिनेमा में इस एक्ट्रेस के लिए ओपनिंग डे की चौथी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई हैं। तमन्ना की बॉलीवुड टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में हमशकल्स (12.5 करोड़), हिम्मतवाला (12.1 करोड़), एंटरटेनमेंट (11.16 करोड़) द वन ( 8.12 करोड़) और खामोशी (11 लाख रुपए) शामिल है।

दीपक कुमार मिश्रा ने किया है फिल्म को डायरेक्ट

इस हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा हैं। (The Vvaan Box Office Collection) इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-