बागपत में किसान की गोली मारकर हत्‍या

बागपत में किसान की गोली मारकर हत्‍या

बागपत में किसान की गोली मारकर हत्‍या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 13, 2022 3:28 pm IST

बागपत (उप्र)13 मई (भाषा) बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के मंसूरपुर गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई । सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने स्वजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मंसूरपुर गांव के खेतों में मदनपाल (65) नामक ग्रामीण का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को पोस्टमाटर्म के लिए ले गयी।

बागपत के पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक के परिजनों गांव के युवक सनी को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान के अनुसार मंसूरपुर गांव के मदनपाल का खेत ललियाना लहचौड़ा मार्ग पर है। बृहस्पतिवार रात में वह फसल की पशुओं से रखवाली करने खेत पर गए थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे मदनपाल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में