आंध्र प्रदेश में जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला
आंध्र प्रदेश में जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला
कुप्पम(आंध्र प्रदेश), 13 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुरमानुपल्ली गांव में बृहस्पतिवार को एक जंगली हाथी ने 65 वर्षीय एक किसान को कुचलकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मरने वाले किसान की पहचान किटप्पा के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के तीन बजे हुई जब किसान अपने खेत में अकेले सो रहा था।
कुप्पम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी. पार्थसारथी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘आज तड़के कुरमानुपल्ली गांव में किट्टप्पा को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।’
उन्होंने बताया कि पीड़ित पर हमला करने से पहले हाथी कथित तौर पर अकेला ही आस-पास घूम रहा था।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


