बाग की रखवाली करने वाले किसान की ईंट से कुचलकर हत्या

बाग की रखवाली करने वाले किसान की ईंट से कुचलकर हत्या

बाग की रखवाली करने वाले किसान की ईंट से कुचलकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 11, 2022 12:44 pm IST

बदायूं (उप्र), 11 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार सुबह ईंट से कुचलकर एक किसान की हत्या कर दी गई।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओ.पी. सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शेखुपुर गांव में 52 वर्षीय उमेश का रोड किनारे शव बुधवार सुबह मिला है। सड़क के किनारे पड़े शव के पास ईंट पड़ी थी। मृतक उमेश के सिर पर ईंट से प्रहार के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने ईंट या पत्थर से कुचल कर उनकी हत्या की है। मृतक उमेश बाग की रखवाली करते थे ।

एसएसपी के मुताबिक भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

भाषा सं जफर

मनीषा संतोष

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में