किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की

Ads

किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 24, 2024 / 01:53 PM IST,
    Updated On - July 24, 2024 / 01:53 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपने मुद्दों से अवगत कराया।

राहुल गांधी के संसद भवन स्थित कार्यालय में यह मुलाकात हुई।

इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे।

इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के 12 किसान नेता शामिल थे।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने-अपने राज्यों में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश