हरियाणा में किसान संघों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया

हरियाणा में किसान संघों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया

हरियाणा में किसान संघों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया
Modified Date: February 24, 2026 / 01:17 am IST
Published Date: February 24, 2026 1:17 am IST

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी (भाषा) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 10 किसान संगठनों का तीन-दिवसीय धरना सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ।

हजारों किसान सुबह ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए और बाद में पैदल ही मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन जिंदल चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जहां पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे।

इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस बल को भी बड़ी संख्या में मौके पर तैनात किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि धरना तीन दिनों तक जारी रहेगा।

किसान नेता मनदीप सिंह सिरसा ने कहा कि प्रमुख मांगों में से एक यह है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द किया जाए। उन्होंने बताया कि अन्य मांगों में किसानों के बिजली बिल माफ करना और फसल क्षति के लिए मुआवजा देना शामिल है।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में