Air Ambulance Crash Latest News: जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, लेकिन पलभर में थम गईं कई सांसें, जानें कैसे हुआ ये हादसा?

Air Ambulance Crash Latest News: जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, लेकिन पलभर में थम गईं कई सांसें, जानें कैसे हुआ ये हादसा?

Air Ambulance Crash Latest News: जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, लेकिन पलभर में थम गईं कई सांसें, जानें कैसे हुआ ये हादसा?

Air Ambulance Crash Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 24, 2026 / 06:43 am IST
Published Date: February 24, 2026 6:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले में क्रैश हुई
  • हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई
  • DGCA और AAIB ने जांच शुरू कर दी है

रांची:  अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद अब झारखंड में एक और विमान हादसा हुआ है। यहां उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश (Air Ambulance Crash Latest News) हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में पायलट‑क्रू समेत 7 लोग सवार थे। हादसे में एयर एंबुलेंस में मौजूद सभी सात लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद रांची से दिल्ली तक हलचल मच चुकी है। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी।

Air Ambulance Crash Latest News कीर्तिश्री जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।’ एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे का शिकार हुए इस विमान में सात लोग सवार थे। रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया। इस संबंध में राज्य को सूचित कर दिया गया है। (Jharkhand Plane Crash News) सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है।

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था, ‘रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।’

हादसे को लेकर DGCA ने जारी किया बयान

डीजीसीए ने बताया कि, ’23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली रूट पर एयर एम्बुलेंस उड़ान संचालित कर रहा था, जो झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। (Jharkhand Plane Crash News) कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद, भारतीय समयानुसार 19:34 बजे विमान का कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क दक्षिण-पूर्व वाराणसी में टूट गया। जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए (AAIB) की टीम को भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।