Farooq Abdullah First Reaction | Photo Credit: IBC24
जम्मू: Farooq Abdullah First Reaction जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है। इस हमले में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम फारूक अब्दुला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। अब इस घटना के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला का पहला प्रतिक्रियां सामने आई है।
Farooq Abdullah News अब्दुल्ला ने कहा कि ‘मुझे कल रात होम मिनिस्टर (अमित शाह) का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि आरोपी पकड़ा गया है और जांच की जाएगी और आपको बता देंगे कि ये क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि इंक्वाइरी उनकों करनी चाहिए कि ये हुआ क्यों..क्या वजह थी? क्योंकि ये चीजें होती रहती है। आज जिस माहौल में हम रह रहे हैं, यहां पर एक नफरत का जाल फैला हुआ है।’
उन्होंने आगे कहा कि जो वतन में नफरत है न उसकी जड़े पकड़नी है। उन लोगों के लिए जगह बहुत कम है, जो दोस्ती की बात करते हैं, जो एक दूसरे मजहब की मोहब्बत की बात करते हैं, उन्हें मजहब सिखाता नहीं है कि दूसरे को नुकसान पहुंचाओं, लेकिन धर्म प्यार करना सिखाया जाता है। दूसरे की मदद करना सिखाता है। और मुझे लगता है कि हमने वह धर्म छोड़ दिया है।’
उन्होंने आगे कहा कि घटना के समय पुलिस थी ही नहीं। पुलिस का कोई सहयोग नहीं था।पुलिस का वहां होना जरूरी था। मेरे लिए नहीं वहां तो बड़े बड़े लोग आए थे शादी में, वे सबसे बड़े लोग नहीं थे। इसलिए, शादी के लिए, वहां होना जरूरी था।
VIDEO | Jammu: “I received the call from Home Minister (Amit Shah) last night and he told me that accused is caught and investigation will be done”, says former J&K Chief Minister Farooq Abdullah, after a man allegedly tried to assassinate him during a marriage function on… pic.twitter.com/2xio33RbGF
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026