दर्दनाक: पिता-पुत्री ने कुएं में कूद कर दी जान, मौत से मचा हड़कंप

पलामू में कूएं में कूद कर पिता-पुत्री ने जान दी

दर्दनाक: पिता-पुत्री ने कुएं में कूद कर दी जान, मौत से मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: January 15, 2022 11:30 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), (भाषा) पलामू जिले में पाटन थानाक्षेत्र के इमली गांव में शनिवार को पिता से नाराज एक किशोरी ने कूएं में छलांग लगा कर जान दे दी । उसे बचाने के लिए पिता ने भी कूएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थिति ये गांव आज भी बाट जोह रहा पक्की सड़क की, कई दे चुके हैं ज्ञापन

थानेदार प्रकाश कुमार ने बताया कि पिता चिता भुइयां (45) से उसकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी (17) की किसी बात पर लड़ाई हो गयी जिससे नाराज हो कर उसने गांव के कूएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:  नहीं दी रंगदारी तो बदमाशों ने बस कंडक्टर को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने बताया कि पुत्री को मनाने के लिए उसके पीछे-पीछे भाग रहे पिता ने भी जब पुत्री को कूएं में कूदते देखा तो उन्होंने भी उसे बचाने के लिए स्वयं कूएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई ।

यह भी पढ़ें:  खिलौनों से खेलने की उम्र में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही 8 साल की शेल्बी, स्वास्थ्य विभाग ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

पुलिस ने पिता-पुत्री दोनों के शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Youtube वीडियो देखकर मास्टरमाइंड बना विपुल द्विवेदी उर्फ महाराज, ऐसे देता था लाखों की चोरी को अंजाम

 


लेखक के बारे में