राजस्थान में 11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पिता धरा गया

राजस्थान में 11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पिता धरा गया

राजस्थान में 11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पिता धरा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: January 16, 2022 5:21 pm IST

कोटा, 16 जनवरी (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में बेटी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

ग्यारह साल की बच्ची की मां ने घटना की सूचना ई-संपर्क पोर्टल पर दी, इसके बाद पेदावा पुलिस थाने के एक अधिकारी को मामला दर्ज करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।

मामले के जांच अधिकारी और एसएचओ राम नारायण ने रविवार को बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत शुक्रवार को पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

एसएचओ ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में