नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म करता रहा पिता, जब हद हुई तो बेटियों ने कर दिया ऐसा कांड…
father having sex with minor daughter and her friend सहारनपुर से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
Shop operator's son made an innocent victim of lust who came to buy copy
father having sex with minor daughter and her friend : सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में पुलिस ने 16 वर्षीय अपनी नाबालिग बेटी और उसकी इसी उम्र की सहेली के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बच्चियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का पूर्व प्रधान अपनी ही नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
लोक लज्जा के वजह से चुप रही पीड़िता
father having sex with minor daughter and her friend : मांगलिक के अनुसार लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसका पिता उसके और संभल जिले की एक अन्य लड़की के साथ भी दुष्कर्म करता था, इसलिए वह अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर न्याय के लिए थाने पहुंची है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है। मांगलिक ने कहा कि दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि पहले सामाजिक दबाव के चलते वे चुप रहीं, लेकिन जब हद हो गयी तो हम पुलिस की शरण में आये हैं।
Read more: राजधानी में जल्द शुरू होंगी फीडर बसें, अब आम लोगों को जाम से मिलेगी राहत
पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, पीड़ित किशोरियों की आपबीती सुनने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव का पूर्व प्रधान रह चुका है। उन्होंने बताया आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Facebook


