मणिपुर से संबंधित जलवायु कार्यकर्ता के पिता दिल्ली में गिरफ्तार

Ads

मणिपुर से संबंधित जलवायु कार्यकर्ता के पिता दिल्ली में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 07:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मणिपुर से संबंधित एक जलवायु कार्यकर्ता के पिता को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनरजीत कांगुजम के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहायता के लिए दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया था।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी धोखाधड़ी एवं जालसााजी के तीन मामलों में वांछित था।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल