बीमारी से तंग आकर युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Ads

बीमारी से तंग आकर युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - November 17, 2023 / 04:41 PM IST,
    Updated On - November 17, 2023 / 04:41 PM IST

नोएडा, 17 नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-प्रथम के पास बन रहे कावेरी सिटी सेंटर से कूदकर एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवक काफी दिनों से बीमार था और बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। थाना सूरजपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के रक्सौल जिला निवासी सुधांशु (37 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने कहा कि सुंधांशु अपनी बीमारी के कारण अवसाद से भी ग्रस्त थे। भाषा सं.

संतोषसंतोष