BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Female air force officer raped: उपहार देने के लिए रात को कमरे में बुलाया और oral sex करने लगा, महिला एयरफोर्स ऑफिसर से विंग कमांडर ने किया रेप

Female air force officer raped: जैसे ही मैं उसके साथ कमरे में गई। उसने मेरे साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। मैंने उसे रोकने की बार-बार अपील की। मेरे विरोध …

Female air force officer raped:

Female air force officer raped:

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Sept 2024 | 8:34 pmModified: 11 Sept 2024 | 8:34 pm

श्रीनगर: woman flying officer raped श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने अपने ही विंग कमांडर पर रेप का आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे लेकर सीनियर अधिकारी विंग कमांडर के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न करने का केस दर्ज कर लिया है।

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना 31 दिसंबर, 2023 की रात को श्रीनगर के वायु सेना स्टेशन में नए साल की पार्टी के दौरान हुई थी। पुलिस ने थाना बडगाम में रविवार को बीएनएस की धारा 376(2) के तहत आरोपी विंग कमांडर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा, ‘पार्टी के बाद स्टेशन पर विंग कमांडर ने मुझसे पूछा कि क्या आपको गिफ्ट मिला है? मैंने कहा कि मुझे कुछ नहीं मिला। तो उसने मुझे अपने कमरे में आने को कहा जहां बहुत से उपहार रखे हुए थे। जैसे ही मैं उसके साथ कमरे में गई। उसने मेरे साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। मैंने उसे रोकने की बार-बार अपील की। मेरे विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना और मेरे साथ ओरल सेक्स करने लगा।’

read more: केंद्र के समान मिलेगा राज्य कर्मचारियों को DA! इन मांगों पर अड़े कर्मचारी, 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान 

Female air force officer raped विंग कमांडर को नहीं है पछतावा

Female air force officer raped in gift room एयरफोर्स ऑफिसर ने शिकायत में आगे कहा है कि, 'अंत में मैंने उसे धक्का दिया और वहां से भाग गई। इस दौरान उसने मुझसे कहा कि हम शुक्रवार को फिर मिलेंगे, जब उसके परिवार के लोग चले जाएंगे।' फ्लाइंग ऑफिसर ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ उसके खिलाफ आवाज उठाने में थोड़ा समय लग गया।'

उन्होंने कहा, 'मैं डर गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं? ऐसी घटनाएं पहले भी हुई थीं, जिसे लेकर रिपोर्ट करने से मुझे हतोत्साहित किया गया। मगर, इस घटना के बाद वह मेरी ऑफिस में आया। उसने ऐसा बर्ताव किया जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। उसके चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं नजर आया।'

5 अन्य अधिकारियों पर गड़बड़ी करने के आरोप

इसके साथ ही महिला अधिकारी ने 5 अन्य अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी, पीछा करने, उत्पीड़न और मानसिक यातना देने का भी आरोप लगाया है। लेडी ऑफिसर की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

read more:  Samvida Karmchari Niymitikaran: नगरीय निकाय के संविदा कर्मी होंगे नियमित!.. बैंक खातों में सैलरी भुगतान समेत यह भी है मांगे, आप भी पढ़े

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Female air force officer raped: Called her to the room at night and started having oral sex

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm