देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं: नड्डा

देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं: नड्डा

देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं: नड्डा
Modified Date: March 27, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: March 27, 2026 12:24 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है और इसे लेकर अफरा-तफरी कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि उनकी बृहस्पतिवार को इस विषय पर प्रदेशों के कृषि मंत्रियों से बात हुई है।

नड्डा ने कहा, ‘‘मैं सरकार की तरफ से देश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जहां तक उर्वरक का सवाल है तो सरकार ने इसकी पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कल ही सभी कृषि मंत्रियों से बात की है और सबसे कहा है कि जो अफरा-तफरी पैदा की जा रही है, उसकी कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त भंडारण है और किसानों को जितनी खाद की जरूरत होगी, उपलब्ध कराई जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि जॉर्डन, सऊदी अरब और कई अन्य देशों के साथ दीर्घकालिक समझौते किए जा रहे हैं ताकि उर्वरक के लिए जरूरी सामाग्री का आयात किया जा सके।

नड्डा ने कहा, ‘‘यूरिया का उत्पादन बढ़ाया गया है। पिछले 10 साल में यूरिया का उत्पादन 230 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 315 लाख मीट्रिक टन हो गया है।’’

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में