IPS Officer Engagement: वर्दी वाली लव स्टोरी! दो धाकड़ IPS अधिकारियों ने की सगाई, थामा एक-दूजे का हाथ, अब वायरल हुआ वीडियो, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
IPS Officer Engagement: वर्दी वाली लव स्टोरी! दो धाकड़ IPS अधिकारियों ने की सगाई, थामा एक-दूजे का हाथ, अब वायरल हुआ वीडियो, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
IPS Officer Engagement | Photo Credit: IBC24
संभल: IPS Officer Engagement उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित और धाकड़ IPS अधिकारी इस समय सुखियों में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों ने हालही में सगाई की है। गुरुवार रात संभल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिनमें एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते और साथ में डांस करते हुए दोनों नजर आ रहे हैं। इस मौके पर दोनों ही अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अंगूठियों का आदान-प्रदान किया और आए हुए अतिथियों का अभिवादन स्वीकार किया।
कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
IPS Officer Engagement आपको बता दें कि साल 2023 में आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे। इसी दौरान अंशिका वर्मा अपनी ट्रेनिंग (अंडर ट्रेनिंग आईपीएस) पूरी कर रही थीं। फिर ड्यूटी के दौरान दोनों एक दूसरे से मिले। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के करीब आए। फिर प्यार का रूप ले लिया। अब यह जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है।
IPS कृष्ण बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का यह परफॉर्मेंस शानदार है। 😍pic.twitter.com/NLNoK2EHxW
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) March 27, 2026
चर्चा में रहते हैं दोनों अधिकारी
कृष्ण कुमार बिश्नोई (32 वर्ष) मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, वहीं अंशिका वर्मा (30 वर्ष) प्रयागराज (यूपी) के सिविल लाइंस की निवासी हैं। दोनों ही अधिकारी अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। जहां अंशिका वर्मा का लंदन ठुमकदा गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था, वहीं कृष्ण बिश्नोई की धुरंधर स्टाइल में खुली जिप्सी वाली एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Khelo India Tribal Games Chhattisgarh : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बड़ी गड़बड़ी, 5 महीने से सूखे पड़े स्विमिंग पूल में सिर्फ एक्सरसाइज करवाकर खिलाड़ियों को भेजा नेशनल खेलने, यहां देखें पूरा वीडियो
- Vishnu Ka Sushasan: साय सरकार के प्रयासों से सुधरी प्रशासनिक व्यवस्था, मिनटों में हो रहा राजस्व समस्याओं का हल, 10 नवाचारों से आसान हुआ काम
- शह मात The Big Debate:सियासत का ब्लेम गेम, कौन..किसका ATM? कांग्रेस ने चुना उधार का हथियार, क्या पीसीसी चीफ बैज के पास है कोई सबूत?

Facebook


