India Lockdown News: भारत में लगने वाला है लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दे दिया जवाब, देश में ईंधन की कितनी कमी? ये भी बताया
India Lockdown News: ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में संभावित लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।
HARDEEP SINGH/ image source: FortuneIndia x handle
- लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह अफवाह
- सरकार ने लोगों से न घबराने को कहा
- 60 दिनों का ईंधन स्टॉक सुरक्षित
India Lockdown News: नई दिल्ली: ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में संभावित लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Iran Israel conflict impact India: ईंधन या जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद देश में ईंधन या जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत के पास पर्याप्त तेल और गैस का भंडार मौजूद है और अगले 60 दिनों की सप्लाई पहले से सुरक्षित कर ली गई है। इसके साथ ही भारत अब 41 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में किसी भी बाधा का असर काफी हद तक कम हो गया है। सरकार का कहना है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत स्थिति में है।
Fuel Supply India: ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार आश्वस्त
वहीं तेल कंपनियों ने भी एहतियात के तौर पर अपनी तैयारियां बढ़ा दी हैं। पेट्रोल पंप संचालकों को अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा दी जा रही है ताकि सप्लाई चेन सुचारू बनी रहे और किसी भी स्थिति में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी करने में सक्षम है, बल्कि पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक भी है। ऐसे में “नेशनल एनर्जी इमरजेंसी” जैसी किसी स्थिति की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है और देश पूरी तरह सुरक्षित है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Free Fire Max Redeem Codes 27 March: आज के नए एक्टिव कोड्स ने खोला Rewards का खजाना! क्या आप तैयार हैं इसे पाने के लिए?
- IPS Officer Engagement: वर्दी वाली लव स्टोरी! दो धाकड़ IPS अधिकारियों ने की सगाई, थामा एक-दूजे का हाथ, अब वायरल हुआ वीडियो, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
- Mumbai Cycling Accident: रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! साइकिल चला रहे कारोबारी को पीछे से आई कार ने उछाला हवा में, अगले ही पल जो हुआ…

Facebook


