FIFA World Cup 2026 Broadcast: भारत में नहीं होगा ‘फीफा वर्ल्डकप 2026’ का प्रसारण?.. फुटबॉल फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, पढ़ें क्या है पूरा मामला
FIFA World Cup 2026 Broadcast in India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत प्रसारण अधिकार विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और प्रसार भारती को नोटिस भेजा।

FIFA World Cup 2026 Broadcast in India
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्रसारण अधिकार पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई।
- कोर्ट ने केंद्र सरकार और प्रसार भारती को जारी किया नोटिस।
- प्रसारण न होने से करोड़ों भारतीय फुटबॉल फैंस निराश हो सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा देखा और खेला जाने वाला खेल फुटबॉल है। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) भारत में फुटबॉल के लाखो फैंस है और वो इसपर खासी दिलचस्पी भी रखते है। भारत के फुटबॉल फैंस को इसी साल होने वाले फीफा वर्ल्डकप का बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन फ़िलहाल जो खबर आई है वह उन्हें निराश करने वाली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
केंद्र सरकार और प्रसार भारती को नोटिस
दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मामले की सुनवाई करते हुए पूछा कि अभी तक टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार क्यों नहीं खरीदे गए हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार और प्रसार भारती से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 20 मई को तय की है।
प्रसारण न होना लोगों के सूचना पाने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन
यह याचिका वकील अवधेश बैरवा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजन का प्रसारण न होना लोगों के सूचना पाने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत लोगों को महत्वपूर्ण घटनाओं तक पहुंच का अधिकार है। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) याचिका में बताया गया कि 1998 से हर फीफा वर्ल्ड कप का भारत में प्रसारण होता आया है, लेकिन 2026 टूर्नामेंट के लिए अभी तक किसी चैनल ने अधिकार नहीं खरीदे हैं। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा।
"राष्ट्रीय महत्व का आयोजन" घोषित
याचिकाकर्ता ने मांग की है कि केंद्र सरकार कम से कम टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों ओपनिंग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के प्रसारण अधिकार खरीदकर प्रसार भारती को दे। साथ ही सभी 104 मैचों का प्रसारण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि ओपनिंग मैच को पहले ही “राष्ट्रीय महत्व का आयोजन” घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो करोड़ों भारतीय फुटबॉल प्रशंसक टूर्नामेंट देखने से वंचित रह जाएंगे।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या इस मामले को जनहित याचिका (PIL) के रूप में सुना जाना चाहिए। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट के हस्तक्षेप से सरकार को इस दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। अब 20 मई की अगली सुनवाई पर सभी फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं।
Delhi HC issues notice on plea seeking free broadcast of FIFA World Cup 2026 in India
Read @ANI Story | https://t.co/cJ4Cmm26ma#FIFAWorldCup2026 #Doordarshan #DelhiHighCourt #PrasarBharati pic.twitter.com/7zpFwcdyNa
— ANI Digital (@ani_digital) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अब तक भारत में किसी चैनल ने टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार नहीं खरीदे हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi High Court Seeks Response Over FIFA World Cup 2026 Broadcast Rights in India

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm