फिल्मकार भारतीराजा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए थेनी लाया गया

फिल्मकार भारतीराजा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए थेनी लाया गया

फिल्मकार भारतीराजा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए थेनी लाया गया
Modified Date: June 11, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: June 11, 2026 12:14 pm IST

थेनी (तमिलनाडु), 11 जून (भाषा) दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बृहस्पतिवार को उनके गृहनगर थेनी लाया गया।

तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि अनुभवी फिल्म निर्देशक का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ थेनी जिले में देवदानपट्टी और वटलागुंडु के बीच स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा।

सरकार के निर्देश के बाद थेनी के जिलाधिकारी आर. वैद्यनाथन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां तत्काल शुरू करने के आदेश दिए। इन निर्देशों के तहत पेरियाकुलम के तहसीलदार मरुधपांडी ने बृहस्पतिवार को उस स्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां भारतीराजा को दफनाया जाएगा।

जिला प्रशासन सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है, क्योंकि इस प्रतिष्ठित फिल्मकार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में फिल्म जगत की हस्तियों, नेताओं और आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्होंने तमिल सिनेमा को स्टूडियो की सीमाओं से निकालकर गांवों और वास्तविक परिवेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने पीछे समृद्ध सिनेमाई विरासत छोड़ गए।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में