राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीआरएस नेता रामाराव पर मामला दर्ज

राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीआरएस नेता रामाराव पर मामला दर्ज

राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीआरएस नेता रामाराव पर मामला दर्ज
Modified Date: May 7, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: May 7, 2026 10:04 pm IST

हैदराबाद, सात मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने के आरोप में हनुमाकोंडा जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि रामाराव ने बुधवार को वारंगल में ‘रायथु संग्राम सदास्सु’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की थी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रामाराव के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में