बदरीनाथ में चढ़ावे, दान में अनियमितता में निलंबित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बदरीनाथ में चढ़ावे, दान में अनियमितता में निलंबित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
देहरादून, आठ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के विख्यात बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है । पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि बीकेटीसी के अध्यक्ष कार्यालय में व्यक्तिगत सहायक के रूप में तैनात नौटियाल के खिलाफ प्राथमिकी मंगलवार रात दर्ज की गयी ।
मामले की जांच के लिए बीकेटीसी द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति द्वारा प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद नौटियाल को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया था और उसके कुछ घंटों के बाद ही उनके खिलाफ बदरीनाथ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक उच्च स्तरीय टीम का गठन भी किया गया है जिसे 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है ।
पिछले सप्ताह सोशल मीडिया में मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितता के आरोप सामने आये थे ।
भाषा दीप्ति नरेश मनीषा
मनीषा
मनीषा

Facebook


